भाजपा का अमृत कलश कार्यक्रम बाबा की नगरी कुशेश्वरस्थान से शुरू। स्वतंत्रता सैनानी कारो बाबू के पैत्रिक गांव बेरी से किया गया इसका शुभारंभ।
भाजपा का अमृत कलश कार्यक्रम बाबा की नगरी कुशेश्वरस्थान से शुरू। स्वतंत्रता सैनानी कारो बाबू के पैत्रिक गांव बेरी से किया गया इसका शुभारंभ।
भाजपा का अमृत कलश कार्यक्रम बाबा की नगरी कुशेश्वरस्थान से शुरू।
स्वतंत्रता सैनानी कारो बाबू के पैत्रिक गांव बेरी से किया गया इसका शुभारंभ।
बिरौल।
भारतीय जनता पार्टी के मेरी माटी- मेरा देश अभियान की शुरुआत कुशेश्वरस्थान के भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा के नेतृत्व मे बिहार के प्रथम दांडी यात्री गिरिवरधारी चौधरी उर्फ कारो बाबू के पैत्रिक गांव बेरी से किया गया।मंडल अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ शंखनाद करते हुए बेरी गांव पहुंचकर सबसे पहले उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रधासुमन अर्पित किया।उसके बाद स्वतंत्रता सेनानी के स्वजनों से मिलकर उन्हें स्मरण एवं श्रधांजलि दिए एवं उनके परिवारों से मिलकर अमृत कलश मे मिट्टी संग्रह किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं का जत्था भारत माता की जय,वंदे मातरम का नारा लगाते हुए एवं शंखनाद करते हुए अपने -अपने हाथों मे तिरंगा लहराते हुए घर -घर जाकर अमृत कलश में मिट्टी संग्रहित किए। इस अवसर मंडल अध्यक्ष श्री झा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरी माटी- मेरा देश अभियान प्रारंभ कर देश के बलिदानीयों एवं पूर्व सैनिकों को उचित समान देने का ऐतिहासिक कार्य कर रहें हैं। उन्होंने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा की यह अभियान 1 से 15 सितंबर तक चलेगा। जिसमें प्रत्येक घर से मिट्टी संग्रह किया जायेगा। इस मिट्टी का उपयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बनाये जाने वाले अमृत वाटिका के निर्माण में किया जायेगा। मौके पर शक्तिकेंद्र प्रमुख जयमंगल ठाकुर, सत्येंद्र कुमार चौधरी, अनिल कुमार पासवान, राजीव कुमार चौधरी, गांगो पासवान, दिलीप ठाकुर, फुलचंद सदा, प्रमिला देवी, सीता देवी, मीना देवी, सुनील कुमार चौधरी, ममता देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।