बिरौल में होटल मालिक पर जानलेवा हमला, पिता-पुत्र घायल; लूटपाट और तोड़फोड़,एक गिरफ्तार

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिरौल थाना क्षेत्र में चौधरी पेट्रोल पंप के पास स्थित बाबा जी का ढाबा नामक होटल के मालिक निरंजन कुमार झा और उनके पिता सुरेन्द्र झा पर जानलेवा हमला किया गया है। हमलावरों ने न केवल होटल में तोड़फोड़ और लूटपाट की, बल्कि निरंजन झा और उनके पिता को गंभीर रूप से घायल भी कर दिया।


बिरौल के शिवनगर घाट निवासी निरंजन कुमार झा ने बिरौल थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, यह घटना 12/11/2025 की शाम लगभग 10 बजे हुई।
निरंजन झा अपने होटल की देखरेख कर रहे थे। इसी दौरान, पंकज पासवान, विवेक पासवान, और करण पासवान नशे में धुत होकर काउंटर से सिगरेट का पैकेट लिया।
जब निरंजन झा ने उनसे पैसे मांगे, तो तीनों ने मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। बीच-बचाव के बाद, इन हमलावरों ने अपने अन्य साथियों, संजीत पासवान और विक्रम पासवान को बुला लिया, जो बुलेट गाड़ी से लोहे की रॉड लेकर पहुंचे।
इन लोगों ने निरंजन झा और उनके पिता सुरेन्द्र झा के घर पर हमला कर दिया। इस हमले में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी बिरौल में भर्ती कराया।
हमलावरों ने पूरे होटल को क्षतिग्रस्त कर दिया और होटल के गल्ले से आठ हजार रुपये भी निकाल लिए।
निरंजन झा ने पुलिस को बताया कि यह पूरी घटना चौधरी पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
निरंजन झा के अनुसार, एक हमलावर, जिसका नाम बसंत पासवान पिता राजदेव पासवान है, को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
पीड़ित ने थानाध्यक्ष,बिरौल, से प्रार्थना की है कि उक्त बदमाशों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाए, क्योंकि उन्हें पिता सहित जान से मारने की धमकी मिली है। आवेदक निरंजन कुमार झा घनश्यामपुर, जिला-दरभंगा के निवासी हैं। थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज किया गया है और इसम मामले में एक दोषी को गिरफ्तार किया गया है।