चुनाव मतगणना से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घनश्यामपुर थानाध्यक्ष ने निकाला फ्लैग मार्च
चुनाव मतगणना से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घनश्यामपुर थानाध्यक्ष ने निकाला फ्लैग मार्च
चुनाव मतगणना से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घनश्यामपुर थानाध्यक्ष ने निकाला फ्लैग मार्च
दस्तक7मिडिया, अमीत झा, गौड़ा बौराम।
14 नवंबर को होने वाली बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर, स्थानीय पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कड़ा कदम उठाया है। गुरुवार देर रात, घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह फ्लैग मार्च विशेष रूप से चुनाव परिणाम की घोषणा को देखते हुए निकाली गई है। उन्होंने कहा, “हमारा मुख्य लक्ष्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। फ्लैग मार्च के दौरान, पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का दौरा किया और जनता को यह संदेश दिया कि पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और आम जनता से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मतगणना के दिन और उसके बाद भी यदि कोई व्यक्ति या समूह शांति भंग करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।