कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्रवाई।
कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में की गई।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान योगेंद्र कुमार (पिता अमन प्रसाद, ग्राम शाहपुर), नगीना यादव (पिता स्वर्गीय दुखी श्री यादव, ग्राम बड़वान कला) और दिलीप कुमार (पिता शिव मूरत चौधरी, ग्राम भगवानपुर) के रूप में हुई है।

अपर थाना प्रभारी गुड्डू कुमार सरदार ने योगेंद्र कुमार को, एसआई नागेंद्र शर्मा ने नगीना यादव को और एएसआई दिलीप कुमार कनौजिया ने दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि तीनों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

उल्लेखनीय है कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद क्षेत्र में देसी और विदेशी शराब की अवैध आपूर्ति और सेवन की घटनाएं रुक नहीं पा रही हैं। पुलिस ने कहा है कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर आगे भी निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।