बारां जिले में आंगनबाड़ी ओलंपिक खेलों का आयोजन शुरू हो गया है। किशनगंज परियोजना के भंवरगढ़ सेक्टर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों ने मेंढक दौड़, म्यूजिकल चेयर और चम्मच दौड़ जैसे स्थानीय खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक दुर्गाशंकर मीना ने बताया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकास और मनोरंजन को बढ़ावा देना है।

इस आयोजन को सफल बनाने में महिला पर्यवेक्षक मोबिन सदर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूजा ओझा, सलमा सुल्ताना और मंजुलता शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रॉकेट लर्निंग फाउंडेशन से भुवनेश पंकज तथा पीरामल फाउंडेशन से कपिल शर्मा ने भी सहयोग किया।