शराब के मामले में पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार। दो लीटर देसी शराब किया बरामद।

बिरौल।

थाना क्षेत्र में शराब तस्करों एवं होम डिलीवरी करने वालों के विरुद्ध पुलिस की ओर से लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें दो अलग अलग जगहों से पुलिस ने जहां एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया वहीं शराब पी कर हो हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुपौल पंचायत के हाटगाछी में शराब बिकने की गुप्तचर ने सूचना दी थी।उसके आधार पर छापामारी की गई तो  हाटगाछी निवासी विनोद सहनी के घर में छुपाकर रखा 2 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। वहीं मौके पर तस्कर विनोद सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। दुसरी ओर थाना क्षेत्र के नौडेगा गांव में अपने घर में ही नशे की हालत में हो हंगामा करने की सूचना पर पुलिस ने अब्दुल शमद नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।