मतगणना को लेकर सिंहवाड़ा पुलिस सतर्क , फ्लैग मार्च निकाल लोगो से शांति बरतने की अपील

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के वोटिंग के बाद शुक्रवार को होने वाले मतगणना को लेकर गुरुवार को सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अर्धसैनिक बलों के सहयोग से सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा के सात कई गावों में फ्लैग मार्च निकाला। मौके पर उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का गड़बड़ी करने वाले लोगो को बख़्शा नहीं जाएगा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की जगह जगह तैनात की जाएगी सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि मतगणना के बाद किसी प्रकार की अफवाह या उकसावे वाली गतिविधियों से दूर रहे। नहीं तो कड़ी कार्रवाई को जाएगी। मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं।