चुनाव परिणाम से पहले दरभंगा के बिरौल में अर्धसैनिक बलों का शक्ति प्रदर्शन, एसडीपीओ ने दी कड़ी चेतावनी।

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

दरभंगा जिले की सभी दस विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम की घोषणा से ठीक एक दिन पहले, बिरौल अनुमंडल पुलिस प्रशासन ने शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से, गुरुवार को बिरौल में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अर्धसैनिक बलों ने विशाल फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व स्वयं एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी कर रहे थे। अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी ने क्षेत्र में सुरक्षा का एहसास कराया और अराजकता फैलाने वालों को चेतावनी दी। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर बिरौल के संवेदनशील और प्रमुख मार्गों – हाटी कोठी चौक, कॉलेज रोड, शहीद भगत सिंह स्मारक चौक, सिनेमा रोड, खेबा पुल घाट, मास्टर चौक, शिवाजी नगर, पुराना थाना चौक, हाटगाछी नवटोलिया, और शैखपुरा सहित विभिन्न सड़कों से गुजरी। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने दो टूक संदेश दिया कि चुनाव परिणाम आने के दौरान और बाद में शांति व्यवस्था कायम रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि “किसी भी तरह की अफवाह फैलाने, शांति भंग करने या कानून तोड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ प्रशासन शख्त से सख्त कार्रवाई करेगा। किसी को भी माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। फ्लैग मार्च में पर्यवेक्षी पुलिस निरीक्षक अमृत लाल वर्मन, थानाध्यक्ष चन्द्र मणि, एस आई मुकेश कुमार, एस आई शशिभूषण रजक, एस आई मुन्नी कुमारी, एएसआई राजीव कुमार, एएसआई प्रेम सागर राय सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, एसएसबी एवं पुलिस बल मौजूद थे, जो क्षेत्र में सतर्कता और निगरानी बनाए हुए हैं। फ्लैग मार्च के दौरान वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया।
प्रशासन की यह कार्रवाई दर्शाती है कि मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की चुनौती से निपटने के लिए बिरौल पूरी तरह से तैयार है।