मतगणना की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न,मतगणना सहायक, पर्यवेक्षक एवं माइक्रो आब्जर्वर को दी गई विशेष प्रशिक्षण

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत दरभंगा जिले में मतगणना कार्य को सफल, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से एम.एल. एकेडमी, लहेरियासराय में मतगणना से संबंधित द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। प्रशिक्षण सत्र में मतगणना सहायक, मतगणना पर्यवेक्षक तथा माइक्रो प्रेक्षक (मतगणना) को मतगणना प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी श्री बालेश्वर प्रसाद द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने प्रशिक्षण स्थलों पर कमरावार मास्टर ट्रेनरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें तथा प्रशिक्षण के अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर एवं प्रशिक्षुओं को ईवीएम/बैलेट से किए गए मतदान की मतगणना प्रक्रिया पर विस्तृत प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि आगामी मतगणना कार्य में पूर्ण शुद्धता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।
मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा, डीएम और एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, मतगणना स्थल पर मोबाईल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश वर्जित, भीड़ जुटाने पर पूरी तरह प्रतिबंध
दरभंगा पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल, शांतिपूर्ण मतगणना को लेकर दिखी तत्परता,ड्रोन कैमरे से भी होगी निगरानी।