मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा, डीएम और एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, मतगणना स्थल पर मोबाईल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश वर्जित, भीड़ जुटाने पर पूरी तरह प्रतिबंध
मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा, डीएम और एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, मतगणना स्थल पर मोबाईल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश वर्जित, भीड़ जुटाने पर पूरी तरह प्रतिबंध
मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा, डीएम और एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश,
मतगणना स्थल पर मोबाईल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश वर्जित, भीड़ जुटाने पर पूरी तरह प्रतिबंध
दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत होने वाले मतगणना कार्य को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कौशल कुमार तथा वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बाजार समिति, शिवधारा, दरभंगा में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग दी।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतगणना स्थल पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। केवल मान्य परिचय पत्रधारी कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। मुख्य द्वार पर तैनात पुलिस अधिकारी पूर्ण चेकिंग सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पुलिस एवं दंडाधिकारी प्रातः 4:00 बजे तक अपने स्थल पर उपस्थित रहें और विधि-व्यवस्था बनाए रखें।
मतगणना स्थल एवं आसपास के इलाकों में सीसीटीवी और निगरानी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही एनएच मार्ग पर भी नजर रखी जाएगी। मुख्य द्वार से 500 मीटर की परिधि में पांच से अधिक व्यक्तियों की भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। बाइक पार्टी और क्यूआरटी टीम लगातार गश्त करेगी।
एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा; नियम तोड़ने पर मोबाइल जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति किसी भी पुलिसकर्मी को मतगणना कक्ष या स्ट्रॉन्ग रूम में प्रवेश नहीं मिलेगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने कहा कि मुख्य द्वार पर प्रवेश से पहले कड़ी जांच की जाएगी और किसी को भी मोबाइल, कैमरा, वायरलेस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री लेकर अंदर आने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने मतगणना दिवस पर बी.एन.एस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने की घोषणा की, ताकि मतगणना स्थल एवं उसके आसपास किसी प्रकार की भीड़, असामाजिक तत्वों या राजनीतिक समर्थकों का जमावड़ा न हो।
डीएम ने बताया कि प्रत्येक मतगणना कक्ष में तीन मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बाहर के क्षेत्र में भी कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि हर गतिविधि पर निगरानी बनी रहे। सभी अधिकारी और कर्मी अलर्ट मोड में रहेंगे, बिना अनुमति कोई भी अपना स्थल नहीं छोड़ेगा।
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था भी तय कर दी गई है।
• दोपहिया वाहनों की पार्किंग गार्ड रूम के पास खाली जगह पर की जाएगी।
• चारपहिया वाहनों की पार्किंग FCI गोदाम के पास होगी।
• मतगणना अभिकर्ताओं के वाहन वैदेही पार्क के पास खड़े होंगे।
• शहर से आने वाले वाहन पॉलिटेकनिक कॉलेज में पार्क होंगे।
• शोभन से आने वाले वाहन अभियंत्रण महाविद्यालय में पार्क करेंगे।
• दिल्ली मोड़ से आने वाले वाहन दरभंगा सेंट्रल स्कूल में पार्क किए जाएंगे।
मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार पर तीन गेट बनाए गए हैं ,बीच के गेट से मतगणना कर्मी और किनारे के दो गेट से अभिकर्ता प्रवेश करेंगे। अंदर मोबाइल पूरी तरह वर्जित रहेगा।
ब्रीफिंग में नगर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, उप निदेशक जनसंपर्क, वरीय उप समाहर्ता सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
14 नवम्बर को होगी पूरे बिहार के साथ साथ दरभंगा जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना, भारत निर्वाचन आयोग ने की 10 मतगणना प्रेक्षकों की नियुक्ति, नागरिक शिकायतें सीधे प्रेक्षक को दी जा सकेंगी
मतगणना की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न,मतगणना सहायक, पर्यवेक्षक एवं माइक्रो आब्जर्वर को दी गई विशेष प्रशिक्षण