14 नवम्बर को होगी पूरे बिहार के साथ साथ दरभंगा जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना, भारत निर्वाचन आयोग ने की 10 मतगणना प्रेक्षकों की नियुक्ति, नागरिक शिकायतें सीधे प्रेक्षक को दी जा सकेंगी
14 नवम्बर को होगी पूरे बिहार के साथ साथ दरभंगा जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना,
भारत निर्वाचन आयोग ने की 10 मतगणना प्रेक्षकों की नियुक्ति, नागरिक शिकायतें सीधे प्रेक्षक को दी जा सकेंगी
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत दरभंगा जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना शुक्रवार, 14 नवम्बर 2025 को पूर्वाह्न 8 बजे से कृषि उत्पादन केन्द्र, बाजार समिति, शिवधारा, दरभंगा में प्रारंभ होगी।
भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से दरभंगा जिले में 10 मतगणना प्रेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जिले के आम नागरिक मतगणना से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव के लिए संबंधित मतगणना प्रेक्षक से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
मतगणना प्रेक्षकों का क्षेत्रवार विवरण
विधानसभा क्षेत्र प्रेक्षक का नाम स्थान समय मोबाइल
78-कुशेश्वरस्थान (अ.जा) अविनाश कोंडिबा ढाकनेश जिला अतिथि गृह (पुराना भवन), रूम नं.-06 09–11 पूर्वाह्न 9572456481
79-गौड़ाबौराम सी.एन. लॉन्गफाई जिला अतिथि गृह, कमरा – कमला 09–10 पूर्वाह्न 9572447507
80-बेनीपुर मल्लिकार्जुन ए. PGRO प्रकोष्ठ, अनुमण्डल कार्यालय, बेनीपुर 11–01 पूर्वाह्न 9572456605
81-अलीनगर राजेश मांझु जिला अतिथि गृह, कमरा – बलान 11–01 पूर्वाह्न 9572447657
82-दरभंगा ग्रामीण मोहन राज के.पी. जिला अतिथि गृह (पुराना भवन), रूम नं.-02 10–11 पूर्वाह्न 9572456352
83-दरभंगा मिलिंद तोरवने जिला अतिथि गृह, कमरा – कोसी 11–01 अपराह्न 9572456623
84-हायाघाट केशव हिंगोनिया महात्मा गांधी सदन, रूम नं.-02 11–01 पूर्वाह्न 9572456675
85-बहादुरपुर दिवेगोंकर कौस्तुभ सी. जिला अतिथि गृह, कमरा – जीवछ 11–01 अपराह्न 9572447612
86-केवटी मो. तैयब जिला अतिथि गृह (पुराना भवन), रूम नं.-06 10–11 पूर्वाह्न 9572456347
87-जाले रूही खान जिला अतिथि गृह (नया भवन), सभा कक्ष 08:30–09:30 पूर्वाह्न 8292621532
जिला प्रशासन ने बताया कि सभी प्रेक्षक मतगणना स्थल पर पहुँचने से पूर्व अपनी रिपोर्ट आयोग को देंगे। मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा सभी स्तरों पर सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित की गई है।
मतगणना केंद्र में बिना अधिकृत पास के किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा।
दो भाइयों के बीच विवाद, खूब चले लाठी और ईट, जिसमें एक भाई गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा, डीएम और एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, मतगणना स्थल पर मोबाईल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश वर्जित, भीड़ जुटाने पर पूरी तरह प्रतिबंध