शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगीं रहीं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की गई है। कई जगहों पर आदर्श बूथ भी बनाए गए हैं।
इसी बीच असम के बोंगाईगांव से आए रामचंद्र महतो लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा का उदाहरण पेश करते हुए अपने पूरे परिवार के साथ कटिहार के बरमसिया मतदान केंद्र पहुंचे। उनके साथ पत्नी माला देवी और तीन बेटियां निशा कुमारी, निभा कुमारी और निलो कुमारी भी मतदान करने आईं। परिवार के सभी सदस्यों ने गर्व से मतदान किया और लोगों से भी अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। रामचंद्र महतो ने कहा हम सैकड़ों किलोमीटर दूर असम से सिर्फ वोट डालने आए हैं, ताकि एक मजबूत सरकार बन सके। जब हम आ सकते हैं तो कटिहार के लोगों को भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
