बिहार चुनाव 2025, दरभंगा की 10 सीटों पर कांटे की टक्कर, 14 नवंबर को फैसला,दिल थाम कर नतीजों का करना होगा इंतजार

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य में सरकार गठन की अटकलें तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थक अपनी-अपनी पार्टियों की जीत और सरकार बनने का जोर-शोर से दावा कर रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों और बुद्धिजीवियों का मानना है कि इस बार दरभंगा जिले की सभी दस विधानसभा सीटों पर मुख्य मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और विपक्षी दलों के महागठबंधन के बीच ‘आमने-सामने की टक्कर’ वाला रहा है। हालांकि, इस चुनावी घमासान में जन सुराज पार्टी ने भी कुछ क्षेत्रों में अपना प्रभाव दिखाने का प्रयास किया है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय होता दिखाई दिया। बावजूद इसके, मुख्य चुनावी लड़ाई एनडीए और महागठबंधन के बीच ही सिमटी रहने की उम्मीद है।
फिलहाल, सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर मतदान के आंकड़ों और बूथ-वार विश्लेषण के आधार पर चुनाव आकलन करने में जुटे हुए हैं।
अब सिर्फ 14 नवंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार है, जिसमें अब केवल दो दिन शेष बचे हैं। मतगणना के साथ ही पूरे प्रदेश में और खासकर दरभंगा की इन दस सीटों पर चुनावी आंकलन की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।
जनता को अब सिर्फ दिल थाम कर नतीजों का इंतजार करना होगा।