बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लंबित कांडों पर त्वरित कार्रवाई, एस पी ग्रामीण आलोक ने बिरौल में की उच्च-स्तरीय समीक्षा
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लंबित कांडों पर त्वरित कार्रवाई, एस पी ग्रामीण आलोक ने बिरौल में की उच्च-स्तरीय समीक्षा
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लंबित कांडों पर त्वरित कार्रवाई, एस पी ग्रामीण आलोक ने बिरौल में की उच्च-स्तरीय समीक्षा
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद थानों में लंबित पड़े कांडों के त्वरित और प्रभावी निष्पादन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आलोक ने मंगलवार को बिरौल थाना का औचक दौरा किया। उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसके साथ ही अनुसंधानकर्ताओं की जवाबदेही तय की गई है।
पुलिस अधीक्षक आलोक ने थाना कार्यालय में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में अंचल पुलिस निरीक्षक महफुज आलम, पर्यवेक्षी पुलिस निरीक्षक अमृत लाल वर्मन,और थानाध्यक्ष चन्द्र मणि सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
समीक्षा के दौरान,एसपी आलोक ने लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति और उनके निष्पादन की गति पर गहन चर्चा की। उन्होंने पाया कि चुनाव कार्य की व्यस्तता के कारण कई महत्वपूर्ण मामलों का अनुसंधान प्रभावित हुआ है।
समीक्षा के बाद, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आलोक ने पुलिस निरीक्षक और थानाध्यक्ष को स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने विधानसभा में अंतिम चरण का चुनाव से लौट कर आए सभी अनुसंधानकर्ताओं को उनके जिम्मे लंबित पड़े सभी प्रकार के कांडों, विशेष रूप से हत्या, लूट, डकैती, और एससी/एसटी से जुड़े गंभीर मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
एसपी आलोक ने जोर देकर कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि लंबित मामलों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
संवाददाता से बातचीत में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आलोक ने बताया कि “चुनाव के कारण अनुसंधान कार्य में कुछ शिथिलता आई थी, जिसे अब दूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अंचल पुलिस निरीक्षक पर्येवक्षी पुलिस निरीक्षक और बिरौल थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वह आगामी कुछ दिनों में लंबित कांडों के निष्पादन में उल्लेखनीय प्रगति लाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।