इटारसी में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भागलपुर जंक्शन से उधना के बीच एकतरफा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 12 नवंबर 2025 को एक ट्रिप के लिए चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 03415 भागलपुर–उधना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी।इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
12 नवंबर को सुबह 5 बजे भागलपुर से रवाना होगी
रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन 12 नवंबर की सुबह 05:00 बजे भागलपुर जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन 13 नवंबर को शाम 06:00 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
भागलपुर से रवाना होने के बाद यह ट्रेन सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, अभयपुर, कजरा, किऊल जंक्शन, लक्खीसराय, बड़हिया, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना साहिब, पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, अमलनेर, डोंडाइचा, नंदुरबार, व्यारा और चलथान स्टेशनों पर ठहरेगी।
22 कोचों के साथ चलेगी ट्रेन
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 20 सामान्य श्रेणी के डिब्बे और 2 एसएलआरडी (गार्ड-कम-लगेज) कोच शामिल होंगे। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव से जुड़ी जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in या एनटीईएस मोबाइल ऐप पर अपडेट देख सकते हैं।
