लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को बड़ी राहत, 4 दिसंबर तक टली सुनवाई
लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को बड़ी राहत, 4 दिसंबर तक टली सुनवाई
लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को बड़ी राहत, 4 दिसंबर तक टली सुनवाई
दस्तक 7मीडिया /दिल्ली
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत मिली है। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इस मामले की सुनवाई आज होनी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे टालते हुए अब अगली तारीख 4 दिसंबर तय की है।
यह मामला उस समय से जुड़ा है जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। CBI ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि उन्होंने रेलवे में नौकरियों के बदले उम्मीदवारों के परिवारों से अपने परिजनों या परिचितों के नाम पर जमीन लिखवा ली थी। एजेंसी का दावा है कि बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के कई लोगों से इस तरह जमीन ली गई थी।
इस मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव समेत कई अन्य पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं।
गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी और आज अहम सुनवाई होनी थी। हालांकि, अब यह सुनवाई दिसंबर तक टल जाने से चुनावी माहौल के बीच लालू परिवार को फिलहाल राहत मिल गई है।