गायघाट ; शिवदाहा में राजद के युवा कार्यकर्ता ने तेजस्वी यादव का मनाया गया 36 वां जन्मदिन, काटा केक

दीपक कुमार। गायघाट

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का 36 वा जन्मदिन गायघाट प्रखंड अंतर्गत शिवदहा गांव में बाजार पर दर्जनों युवा कार्यकर्ता ने बाइक पर ही केक काटकर रविवार को मनाया।युवा कार्यकर्ता के अध्यक्षता में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तेजस्वी यादव को दीर्घायु, स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री बनने की शुभकामना भी प्रेषित किया। मौके पर चंदन कुमार, सोनू कुमार, विक्की कुमार, अभिषेक कुमार, राजा कुमार व अन्य मौजूद थे।