मतगणना की तैयारी पूरी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी व एसएसपी ने शिवधारा स्थित मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
मतगणना की तैयारी पूरी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी व एसएसपी ने शिवधारा स्थित मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
मतगणना की तैयारी पूरी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी व एसएसपी ने शिवधारा स्थित मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने कृषि उत्पाद बाजार समिति, शिवधारा स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। यह केंद्र दरभंगा जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए निर्धारित है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतगणना केंद्र पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के एस.ओ.पी. (SOP) के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निर्वाचन आयोग द्वारा 14 नवम्बर 2025 को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है। मतगणना दिवस पर स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के साथ-साथ विधि-व्यवस्था की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है।
मतगणना केंद्र परिसर में ड्रॉप गेट बनाए गए हैं, जहां अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के लिए कई स्तरों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की 24×7 निगरानी रहेगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना दिवस पर सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त और व्यवस्थित रहें ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
जिला प्रशासन ने मतगणना केंद्र पर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की पुष्टि की है, जिससे मतगणना कार्य शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हो सके।