राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर दरभंगा में जागरूकता रैली एवं कार्यक्रम आयोजित

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा की सचिव सुश्री आरती कुमारी के नेतृत्व में लोगों को निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने हेतु एक पैदल मार्च निकाला गया।

रैली में लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल के सदस्यगण, पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर सचिव आरती कुमारी ने कहा कि आज का दिन विधिक सेवा के क्षेत्र में उत्सव का दिन है। वर्ष 1995 में आज ही के दिन विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम प्रभाव में आया था, जिसका उद्देश्य समाज के गरीब एवं वंचित वर्गों को कानूनी सहायता प्रदान कर उन्हें न्याय के प्रति सशक्त बनाना है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा पैनल अधिवक्ताओं और पारा विधिक स्वयंसेवकों के सहयोग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के क्रम में एडीआर भवन में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विधिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया और उनके कार्यों की सराहना की गई।

साथ ही मंडल कारा एवं उपकारा बेनीपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से काराधीन बंदियों को भी निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम में चीफ लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल प्रकाश स्वरूप सिन्हा, डिप्टी चीफ विरेंद्र कुमार झा, मध्यस्थ विष्णु कांत चौधरी, पैनल अधिवक्ता संजीव कुमार, मांडवी कुमारी, असिस्टेंट लीगल ऐड पिंकू कुमार यादव, अंकुर प्रिया सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।