बलथरी गांव में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़,जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, महिला समेत 14 लोगों पर आरोप
बलथरी गांव में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़,जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, महिला समेत 14 लोगों पर आरोप
बलथरी गांव में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़,जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, महिला समेत 14 लोगों पर आरोप
दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बलथरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।
घनश्यामपुर थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, बलथरी गांव निवासी स्वर्गीय रविन्द्र कुमार सिंह की पत्नी संगीता देवी ने आरोप लगाया है कि उनके घर के सामने खेत, दरवाजा और खपरैल मरघट्टी की जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते 27 अक्टूबर 2025 की रात को उनके घर पर कुछ लोगों ने घेराबंदी कर ली और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जब संगीता देवी ने दरवाजा बंद कर दिया, तो हमलावर उनके घर के बाहर बम फोड़ने लगे। अगले दिन, 28 अक्टूबर 2025 को उनके पुण्यतिथि भोज के दौरान, करीब 10 बजे दिन में, विपक्ष के 14 लोग लाठी-डंडा और हथियार लेकर उनके घर में घुस आए।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने उनके घर के सदस्य मृतक कुमार सिंह और छोटे पुत्र रविन्द्र कुमार सिंह को घर से बाहर खींचकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। जब परिवार के अन्य सदस्य बचाने आए, तो उनसे भी मारपीट की गई। हमलावरों ने घर में घुसकर लाठी और डंडा चलाए, जिससे घर का सामान, यहां तक कि मोबाइल भी तोड़ दिया गया।
पीड़िता के अनुसार, जब वह मारपीट का वीडियो बनाने लगीं, तो उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया गया और घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
संगीता देवी ने आरोप लगाया है कि हमलावर लगातार उनके घर पर बार-बार हमला कर रहे हैं, जिससे उनका मनोबल टूट रहा है और उन्हें डर के साए में जीना पड़ रहा है। उन्होंने थानाध्यक्ष से इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।