एफजेड मोटरसाइकिल की टंकी पर लिखा ‘कांड संख्या’ का हुआ खुलासा  ,किसी थाने से नहीं चोरी हुई हे यह मोटरसाईकिल , दस्तक 7मीडिया की खबर रंग लायी।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला शंकर मोहल्ले में मिली एफजेड टू मोटरसाइकिल, जिसकी टंकी पर ‘कांड संख्या’ लिखा हुआ था, उसके रहस्य से अब लगभग पर्दा उठ गया है।

दस्तक 7 मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद इस मोटरसाइकिल के मालिक खुद विश्वविद्यालय थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष सुधीर कुमार से मिलकर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मोटरसाइकिल उन्हीं की है और यह पहले भी चोरी हो चुकी थी। उस समय पुलिस ने इसे बरामद किया था, इसलिए मोटरसाइकिल की टंकी पर संबंधित कांड संख्या लिखी गई थी। बाद में न्यायालय से मोटरसाइकिल छुड़ाने के बाद उन्होंने टंकी से यह निशान नहीं मिटाया था।

मोटरसाइकिल मालिक ने थानाध्यक्ष को बताया हे कि उनकी एफजेड बाइक को चोरों ने बेला शंकर मोहल्ले में खड़ा कर वहीं से एक बुलेट मोटरसाइकिल चुरा ली हे।

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि एफजेड मोटरसाइकिल किसी भी थाने से चोरी  नहीं हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल मनोज साह की नहीं, बल्कि कटहलवारी मोहल्ला निवासी ब्रिज किशोर प्रसाद के पुत्र अमित कुमार की है। अमित कुमार के आवेदन पर विश्वविद्यालय थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है जिसमें एफ जेड मोटर साईकिल को छोड़ने और बुल्लेट मोटर साईकिल के चोरी की बात कहीं गई हे।उन्होंने कहा कि अमित कुमार ने अपनी प्राथमिकी में बताया कि 6 नवंबर को वह मनोज साह के घर गया , उन्होंने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल बाहर खड़ी की थी। इसी बीच किसी ने वहां एफजेड मोटरसाइकिल लाकर रख दी और उनकी बुलेट लेकर फरार हो गया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि एफजेड मोटरसाइकिल के असली मालिक थाना पर आये थे  उन्हें  कागजात के साथ थाना बुलाया गया है।उन्होंने कहा कि प्राथमिकी के अनुसार चोर एफ जेड मोटरसाईकिल को छोड़ा हे ,इसीलिये उनसे यह भी पूछा जाएगा कि उनकी बाइक क्या फिर से चोरी हुई ,तब तों चोर ने इनकी मोटर साईकिल को वहां छोड़ा और मोटर साईकिल बुल्लेट लेकर फरार हुआ ?

पहली बार मोटर साईकिल कहाँ से चोरी हुई, किस थाना ने बरामद की, न्यायालय से कब छोड़ी गई, और दूसरी बार चोरी की रिपोर्ट कहाँ दर्ज कराई गई।

यदि रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई होगी, तो मालिक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि उसी बाइक के जरिए बुलेट चोरी की वारदात हुई है।

पुलिस अब इस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और दोनों घटनाओं के तार जोड़ने में जुटी है।