मुजफ्फरपुर के बज्रगृह बना सुरक्षा का अभेद्य किला, तीन स्तरीय घेराबंदी, CCTV कैमरे से निगरानी, 14 तारीख को है काउंटिंग
मुजफ्फरपुर के बज्रगृह बना सुरक्षा का अभेद्य किला, तीन स्तरीय घेराबंदी, CCTV कैमरे से निगरानी, 14 तारीख को है काउंटिंग
मुजफ्फरपुर के बज्रगृह बना सुरक्षा का अभेद्य किला, तीन स्तरीय घेराबंदी, CCTV कैमरे से निगरानी, 14 तारीख को है काउंटिंग
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हुए चुनाव में वोटों की गिनती 14 नवंबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
जिले की 11 विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती बाजार समिति में होगी। इसकी तैयारी हो गई है। मतगणना के लिए 14 टेबल बनाए गए हैं। इस कारण यहां 25 से 30 राउंड तक वोटों की गिनती होगी।
सुबह साढ़े आठ बजे से रुझान आने की उम्मीद है। बूथों की संख्या को देखते हुृए सबसे पहले सकरा और मीनापुर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती पूरी होने की उम्मीद है।
सबसे बाद में मुजफ्फरपुर और गायघाट के वोटों की गिनती पूरी होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती आरओ टेबल पर होगी।विदित हो कि जिले में सबसे कम बूथ सकरा और मीनापुर में है।
इस कारण यहां 25 राउंड की गिनती में ही मतगणना पूरी हो जाएगी। सबसे अधिक बूथ गायघाट एवं मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट पर हैं। इस कारण इन दाेनों विधानसभाओं में 30-30 राउंड गिनती होगी।
मतगणना केंद्र परिसर में चिकित्सा, बिजली व आपातकालीन सेवाओं की भी पूरी व्यवस्था की गई है। यहां एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम व रिजर्व पावर बैकअप तैनात रहेंगे। नगर निगम द्वारा परिसर की स्वच्छता, पेयजल व स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया गया है।
सभी विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया
मतगणना को लेकर सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार की अफवाह या अवांछित गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।