अमेठी के देवरहा भरेथा ग्राम पंचायत में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी कर पांच अवैध आरा मशीनों को उखाड़ दिया गया।

यह कार्रवाई वन क्षेत्र अधिकारी मोहम्मद इब्राहिम के नेतृत्व में की गई। नायब तहसीलदार भी इस छापेमारी की निगरानी कर रहे थे।

टीम में वन दरोगा रणविजय सिंह और वनरक्षक जगत बहादुर सिंह सहित दो दर्जन से अधिक सदस्य शामिल थे। टीम के गांव में पहुंचते ही अवैध आरा मशीनों के संचालकों में हड़कंप मच गया।

आसपास चल रही अन्य अवैध आरा मशीनों को बंद कर उनके संचालक मौके से फरार हो गए। वन क्षेत्राधिकारी इब्राहिम ने बताया कि अवैध रूप से चल रही आरा मशीनों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।