थाने से चोरी हुई बाइक छोड़कर चोर ने उड़ा ली बुलेट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात,पुलिस की निष्क्रियता से लोगों में नाराज़गी, इलाके में बढ़ा भय का माहौल
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
चोरी की ऐसी घटना शायद ही किसी ने सुनी होगी! आमतौर पर चोर मौके की तलाश में राह चलते लोगों की बाइक पर हाथ साफ कर भाग जाते हैं, लेकिन इस बार चोर ने ऐसी हिम्मत दिखाई कि लोग दंग रह गए। बताया जा रहा है कि चोर ने थाने से चोरी की गई एफजेड मोटरसाइकिल, जिसकी टंकी पर एफआईआर संख्या तक लिखी थी, उसे बेला शंकर मोहल्ले में खड़ी कर दी , और वहीं से बुलेट (बीआर 07 एएफ 3320) लेकर चंपत हो गया।
यह अजीबोगरीब घटना 6 नवम्बर की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला फ्लाईओवर निर्माण स्थल के पास बेला शंकर मोहल्ला से चोर ने इस वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि मनोज साह की बुलेट चोरी हुई है, जबकि चोर ने मौके पर जो एफजेड बाइक छोड़ी, उसकी टंकी पर पुलिस कांड संख्या अंकित हे , जिससे साफ झलकता है कि यह बाइक किसी थाने से ही चोरी की हुई हे ,लेकिन किस थाने से यह बाईक चोरी हुई हे यह कोई भी थानेदार नहीं बता रहा हे ,थानेदार इसीलिये नहीं बता रहें हे कि उनकी पोल पट्टी खुल जाएगी ?कई दिन बीत गये लेकिन इस मामले में अब तक प्राथमिकी तक दर्ज नहीं हुई हे।मोटरसाईकिल पर लिखा कांड संख्या स्पष्ट रूप से इंगित करता हे कि चोर ने इस गाड़ी को किसी थाने से ही चुराया हे इसका पता तब चलेगा जब इसकी जांच हो ,कि किस थाने से यह गाड़ी चोरी हुई हे ?
