सदियों पुरानी परंपरा, कार्तिक पूर्णिमा के बाद तीन दिवसीय उत्सव का आगाज, सुरक्षा और सुविधाओं के साथ समिति ने की विशेष तैयारी।

दस्तक7मिडिया, अमीत झा, गौड़ा बौराम।

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के गोई मिश्र लगमा गांव में भगवान कार्तिक के जन्मोत्सव के अवसर पर एक बार फिर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। यह सदियों पुरानी परंपरा इस वर्ष भी हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाई जा रही है। कार्तिक मास की पूर्णिमा को सांमा चकेबा के विसर्जन के ठीक बाद इस उत्सव का शुभारंभ हुआ, जो अगले तीन दिनों तक चलेगा।


इस पावन अवसर को और भी खास बनाने के लिए, पूजा समिति के सदस्यों द्वारा पंचदिवसीय मेले का भव्य आयोजन किया गया है। मेले में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है, जो इस क्षेत्र की धार्मिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है।
उत्सव के दौरान आयोजित होने वाली महा आरती में संध्या के समय भक्तों की अभूतपूर्व भीड़ जुटती है, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो जाता है।


पूजा समिति के अध्यक्ष गोविंद झा ने आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। अध्यक्ष ने कहा कि पंडालों में भगवान कार्तिक की मनमोहक मूर्ति के साथ-साथ नाट्य कला मंच की भी व्यवस्था की गई है। भव्य पंडाल, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी, शुद्ध पेयजल, और मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में वॉलेंटियरों की तैनाती की गई है।