बहादुरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 635 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरपुर थाना पुलिस ने शराब माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 635.34 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक्मी चौक के पास एक ई-रिक्शा (रजिस्ट्रेशन नंबर BR07ER6214) को रोककर जांच की, जिसमें से 69 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। ई-रिक्शा सहित शराब को जब्त करते हुए चालक श्याम कुमार राय, पिता लाल बाबू राय, साकिन गुदरी बाजार, थाना लहेरियासराय को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार चालक की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम ओझोल स्थित सुभाष पासवान के घर पर छापेमारी की, जहां से 566.34 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से सुभाष पासवान को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि बरामद की गई शराब एवं ई-रिक्शा को विधिवत जप्त कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।