सुपौल-कोठीपुल चौक पर लगा जाम। दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड में आने वाले सुपौल-कोठीपुल चौक पर भीषण जाम स्थानीय निवासियों के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है।

 

यात्री घंटों तक जाम में फसे रहते हैं। स्थानीय निवासियों रंजीत भगत और बलराम सहनी ने का कहना है कि दिल्ली जाने वाली बसों के कारण चौक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। ये बसें अक्सर चौक के बीच में रुक जाती हैं, जिससे दो-तीन लेन की सड़क पर यातायात बाधित होता है। इसके परिणामस्वरूप वाहन एक-एक करके आगे बढ़ते हैं और कई घंटों तक ट्रैफिक स्थिर रहता है।

 

उन्होंने बताया कि प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें भेजी गई हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। कुछ निवासियों ने सुझाव दिया है कि चौक पर अतिरिक्त ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएं या बसों के लिए अलग लेन बनाई जाए, ताकि मुख्य सड़क पर दबाव कम हो सके। अन्य सुझावों में बसों के रूट को बदलना या उनकी समय-सारिणी को पुनः व्यवस्थित करना शामिल है, जिससे बसें चौक पर अधिक समय तक न रुकें।