भागलपुर में दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। तीन यात्रियों के घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया।

मृतका की पहचान नयाचक निवासी सुमित्रा देवी (65) के तौर पर हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना कजरैली थाना क्षेत्र के तमोनी मोड़ के पास के पास की है।

स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
युवक को मायागंज किया रेफर

घायल राकेश कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन ने बताया कि राकेश पत्नी को स्टेशन छोड़ने गया था। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। अननोन नंबर से फोन आया था, जिसके बाद हादसे की जानकारी मिली। पहले नाथनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया।

वहीं, मृतका की बेटी और सजौर थाना क्षेत्र की चौकीदार सोफिया देवी ने कजरेली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची। लापरवाही के चलते मौत हुई है।