वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर दरभंगा प्रमंडल कार्यालय में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दरभंगा प्रमंडल कार्यालय सभाकक्ष में आयुक्त दरभंगा प्रमंडल कौशल किशोर की उपस्थिति में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत वातावरण में एक स्वर से वंदे मातरम् का गायन किया। पूरा सभाकक्ष राष्ट्रभक्ति के गीतों से गूंज उठा।
आयुक्त श्री कौशल किशोर ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्रप्रेम, एकता और स्वतंत्रता संग्राम की भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता और समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आयुक्त के सचिव, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी, उपनिदेशक (खाद्य), क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी, क्षेत्रीय उप-जनसंपर्क निदेशक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।