बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दूसरे चरण में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सुपौल में शक्ति प्रदर्शन किया।

 

उन्होंने निर्मली विधानसभा क्षेत्र के करजाइन बाजार से छातापुर विधानसभा के बीरपुर तक एक विशाल रोड शो किया। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। खुले वाहन में सवार सम्राट चौधरी के साथ बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री सह छातापुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह बबलू भी मौजूद थे।

 

जगह-जगह लोगों ने किया स्वागत, मोदी-नीतीश जिंदाबाद के लगे नारे रोड शो के दौरान जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ नेताओं का भव्य स्वागत किया। सड़क के दोनों ओर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। करजाइन से लेकर बीरपुर तक हर पड़ाव पर स्थानीय लोगों ने उपमुख्यमंत्री और प्रत्याशियों का अभिनंदन किया। वातावरण “सम्राट चौधरी जिंदाबाद”, “नीरज बबलू विजयी हों” और “मोदी-नीतीश जिंदाबाद” जैसे नारों से गूंज उठा। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दूसरे चरण में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सुपौल में शक्ति प्रदर्शन किया।

 

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दूसरे चरण में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सुपौल में शक्ति प्रदर्शन किया। उपमुख्यमंत्री ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की उपमुख्यमंत्री ने जनता से भाजपा और एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि “बिहार में विकास की गंगा बहाने को एक स्थिर और मजबूत सरकार जरूरी है। सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। रोड शो के बाद सम्राट चौधरी ने राघोपुर प्रखंड के करजाइन मध्य विद्यालय मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल प्रसाद यादव ने की। 2005 से पहले का बिहार अपराध- अपहरण का प्रतिक था इस दौरान उन्होंने निर्मली से एनडीए उम्मीदवार अनिरुद्ध प्रसाद यादव और छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू के लिए समर्थन मांगा।

 

उन्होंने कहा कि 2005 से पहले का बिहार अपराध, अपहरण और अराजकता का प्रतीक था, लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। “पहले महिलाएं घर से निकलने से डरती थीं, अब रात में भी बेखौफ निकलती हैं।” सम्राट चौधरी ने बिजली और सड़क विकास का उदाहरण देते हुए कहा कि “एक समय था जब लोग बिजली के लिए तरसते थे, आज बिहार के 2 करोड़ 14 लाख घरों में बिजली का कनेक्शन है।

 

सरकार हर परिवार को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही सरकार हर परिवार को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “लालू जी के राज में बिहार की सड़कें ओमपुरी की गालों जैसी थी, आज चकाचक सड़कें विकास की पहचान बन चुकी हैं। ”उन्होंने राजीव गांधी के पुराने बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि “पहले एक सौ रुपए भेजने पर जनता तक सिर्फ पंद्रह रुपए पहुंचते थे, लेकिन आज मोदी-नीतीश सरकार में पूरा पैसा लोगों के खातों में सीधा पहुंचता है, एक रुपया भी बीच में गायब नहीं होता। रोड शो में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व अन्य।

 

रोड शो में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व अन्य। ”सभा में पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू, निर्मली के प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव, सांसद दिलेश्वर कामत, पूर्व विधायक उदय प्रकाश गोईत, और लखन ठाकुर सहित एनडीए गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे। सभा स्थल पर हजारों की भीड़ उमड़ी और पूरे मैदान में एनडीए समर्थकों का जोश देखते ही बन रहा था। नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए जनता से विकास और स्थिरता की राजनीति के पक्ष में मतदान की अपील की।