नीतीश कुमार मिथिला से संबंधित किसी मुद्दे को समय पर पुरा होने देना ही नहीं चाहते–विद्या भुषण राय।

सरकारें सत्ता बचाने एवं हस्तांतरण में व्यस्त है
,इन्हें मिथिला के विकास से कोई मतलब नहीं–अविनाश भारद्वाज।

बिरौल।
दरभंगा में एम्स का निर्माण हो इसको लेकर शनिवार को एम एस यू के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय अनशन पर बैठे। जिसकी अध्यक्षता नवीन साहनी कर रहे थे। अनुमंडल मुख्यालय परिसर में आयोजित अनशन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अविनाश भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान सत्ताधारी सरकार मिथिला विरोधी है। जिसे मिथिला के विकास से कोई लेना देना नहीं है। गरीबी,भुखमरी,उद्योग धंधों के बजाय सरकारें सत्ता बचाने एवं हस्तांतरण में व्यस्त है। जिससे इस समस्या का कोई ठोस निदान अब तक नहीं हो पाया है। दरभंगा एम्स निर्माण को लेकर 11 सितंबर से आमरण अनशन जिला मुख्यालय में किया जाएगा। विद्या भूषण राय ने कहा कि दरभंगा में एम्स निर्माण को लेकर केंद्र व राज्य की सरकारें लगातार मिथिला वासियों को मूर्ख बनाते आ रही है।पिछले 8 वर्षों से इस मामले को लेकर नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का शिलशिला जारी है। उन्होंने कहा कि
मिथिला के लोगों का सबसे बडा दर्द यही है कि नीतीश कुमार मिथिला संबंधित किसी मुद्दे को समय पर पूरा होने देना ही नहीं चाहते। एम्स को 8 वर्षों तक अटका के रखा है। यह सरकार लगातार मिथिला के साथ छल करने का काम किया है। अनशन में
मुरारी मिश्रा,कुमार गौरव,अशोक साहू,नारायण मिश्र, शिवम प्रणव,अशोक राम,अशोक झा, करण जी , मुकेश ,भरत, अमन यादव, मो. कलाम , देशमुख यादव, सुभाष झा, समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।