बिरौल में दो दिन पूर्व सड़क जाम कर पुलिस के साथ मारपीट करने के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

बिरौल।
थाना क्षेत्र के एस एच 56 पर डुमरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर के निकट दो दिन पूर्व सड़क जाम कर पुलिस के साथ मारपीट एवं अमर्यादित व्यवहार करने के मामले में पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी के तहत अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी बीती रात दलबल के साथ डुमरी एवं जनपट्टी टोला में छापामारी की।इस दौरान पुलिस ने पांच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इधर प्रशिक्षण से लौटे थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रामप्रसाद पंडित एवं उनके पुत्र राजू पंडित, कमलेश साहु,प्रमोद मंडल, सिकंदर पासवान शामिल हैं।उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्ति नामजद हैं तथा वीडियो फूटेज से सत्यापन करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शेष अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।