मायावती ने भभुआ से बसपा प्रत्याशी विकास सिंह, मोहनिया से ओम प्रकाश दीवाना, रामगढ़ से सतीश उर्फ पिंटू यादव और चैनपुर से धीरज सिंह के लिए जनता से वोट मांगा. इस दौरान रोहतास जिला के चेनारी प्रत्याशी श्वेता कुमारी सहित कई बसपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे.
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बिहार के कैमूर में पहली चुनावी रैली की। जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश को आजाद हुए 70 साल से ज्यादा समय हो गया, जिसमें 60 साल से अधिक देश पर कांग्रेस का राज रहा, उसके बाद से आज तक भाजपा और एनडीए का राज है, लेकिन इस सरकार में आज तक पिछड़ों, अति-पिछड़ों, आदिवासियों और मुस्लिम अल्पसंख्यक समाज का कोई भी विकास नहीं हो सका. लोग आज भी उसी जमाने में जीने को मजबूर हैं.
मायावती ने कैमूर में चुनावी रैली को संबोधित किया अपनी शर्तों पर देंगे समर्थन: मायावती ने कहा कि चुनाव नतीजे आने के बाद अगर बसपा को अच्छी सीटें मिलती हैं तो हम अपनी शर्तों के अनुसार नई सरकार का समर्थन करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी ने स्वर्ण समाज के बहुत से लोगों को टिकट दिया है, और उनसे बसपा में हमेशा जुड़े रहने के प्रस्ताव पर टिकट दिया है.
बसपा की सरकार बनाने की अपील : मायावती ने कहा कि जब वह उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं, तब उन्होंने गरीब, अति-पिछड़ा, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के लिए बहुत अच्छा काम किया, जो कि पूरा देश जनता है, इसलिए मैं बिहार की जनता से अपील करती हूं कि कैमूर की चारों सीटों पर बसपा के सभी प्रत्याशियों को प्रचण्ड बहुमत से जिताएं. एक बार बिहार में बसपा की सरकार बनाएं ताकि बिहार का भी विकास हो सके.
बिहार चुनाव में मायावती की एंट्री 70 साल के बाद भी पिछड़ों का विकास नहीं हुआ: मायावती ने कहा कि आज देश की आजादी के 70 साल के बाद भी गरीबों, अतिपिछड़ों, आदिवासियों तथा अल्पसंख्यक समाज के लोगों का विकास नहीं हुआ, अगर ऐसा ही चलता रहा तो महागठबंधन हो या एनडीए हो आपका वोट तो लेंगे, लेकिन आपका विकास नहीं करेंगे, सिर्फ अपना विकास करते रहेंगे, इसलिए इस बार जनता अपना मन बदले और बिहार में बसपा की सरकार बनाए.
