किशनगंज में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है। दूसरे चरण में किशनगंज में चुनाव होना है जहां विभिन्न पार्टियों का नेताओं का किशनगंज में आगमन हो रहा है। इसी तरह किशनगंज में एनडीए ने भी अपने प्रत्याशियों के लिए नीतीश कुमार और चिराग पासवान से सभाओं को संबोधित कराया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और दिनेश लाल यादव “निरहुआ।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और दिनेश लाल यादव “निरहुआ” ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के चुरली खेल मैदान में कल 7 नवंबर शुक्रवार को भाजपा के पूर्व सांसद सह प्रसिद्ध भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव “निरहुआ” का आगमन होना है।

 

एनडीए प्रत्याशी ने कहा, सभा को भव्य और ऐतिहासिक बनाएं जहां दिनेश लाल यादव ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी गोपाल कुमार अग्रवाल के लिए वोट की अपील करेंगे। गुरुवार शाम को गोपाल कुमार अग्रवाल ने सभा स्थल का निरीक्षण करते हुए सभी लोगों से आने की अपील की। उन्होंने इस सभा को भव्य और ऐतिहासिक सभा बनाने की अपील किए है। दिनेश लाल यादव के आगमन को लेकर सुरक्षा काफी तेज कर दी गई है। भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती भी कर दी गई है। गौरतलब हो कि दिनेश लाल यादव के आगमन को लेकर जिले भर में दूसरे पार्टियों के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है।