जिला निर्वाचन पदाधिकारी और एसपी ने दी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी और नालंदा एसपी ने बताया कि जिले में मतदान शांतिपूर्ण रहा, हालांकि कुछ जगहों पर उपद्रव की आशंका को देखते हुए कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि चुनाव…
बिहार विधानसभा का चुनाव हो रहा है। सासाराम विधानसभा क्षेत्र में RJD के प्रत्याशी सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी के बाद उनके पुत्र सुबंधु कुमार ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। इस बीच चुनाव प्रचार के दौरान यहां समर्थकों ने RJD नेता को दूध से नहलाया।
नामांकन के दिन हुई थी गिरफ्तारी जानकारी के मुताबिक, RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह को नामांकन के दिन ही झारखंड में दर्ज एक डकैती मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए उनके बेटे सुबंधु कुमार ने अपने…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सभा स्थल पर एनडीए समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मैदान में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और हर कोई प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने को उत्सुक दिखा।
मोदी फैन ‘बकरा वाला’ बना चर्चा का विषय जनसभा में एक अनोखा दृश्य उस समय देखने को मिला जब गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से आए प्रकाश मंडल, जो एक चायवाले और मोदी समर्थक…

नालंदा में मतदान के दौरान 127 लोग हिरासत में, हरनौत के बूथ नंबर 280 पर नहीं हुई वोटिंग।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान नालंदा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में मतदान प्रक्रिया के दौरान 127 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं हरनौत विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 280 पर मतदान नहीं हो सका। इसकी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी और एसपी ने दी है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी और एसपी ने दी जानकारी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी और नालंदा एसपी ने बताया कि जिले में मतदान शांतिपूर्ण रहा, हालांकि कुछ जगहों पर उपद्रव की आशंका को देखते हुए कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी।

Bihar Election 2025: पहले चरण का मतदान प्रतिशत

राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शाम 5:00 बजे तक बिहार में औसतन 60.18% मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक मतदान बेगूसराय (67.32%) में और सबसे कम शेखपुरा (52.36%) में हुआ।

जिलावार मतदान प्रतिशत

बेगूसराय: 67.32%

समस्तीपुर: 66.65%

मधेपुरा: 65.74%

मुजफ्फरपुर: 65.23%

गोपालगंज: 64.96%

लखीसराय: 62.76%

सहरसा: 62.65%

सारण: 60.90%

खगड़िया: 60.65%

वैशाली: 59.45%

दरभंगा: 58.38%

नालंदा: 57.58%

सिवान: 57.41%

मुंगेर: 54.90%

बक्सर: 55.10%

पटना: 55.02%

भोजपुर: 53.24%

शेखपुरा: 52.36%