गौड़ा बौराम में बोगस वोटिंग पर बड़ी कार्रवाई 172 नंबर बूथ पर दो गिरफ्तार,शांतिपूर्ण चुनाव के बीच, मतदान प्रतिशत में उछाल, जीविका दीदी की अहम भूमिका
गौड़ा बौराम में बोगस वोटिंग पर बड़ी कार्रवाई 172 नंबर बूथ पर दो गिरफ्तार,शांतिपूर्ण चुनाव के बीच, मतदान प्रतिशत में उछाल, जीविका दीदी की अहम भूमिका
गौड़ा बौराम में बोगस वोटिंग पर बड़ी कार्रवाई 172 नंबर बूथ पर दो गिरफ्तार,शांतिपूर्ण चुनाव के बीच, मतदान प्रतिशत में उछाल, जीविका दीदी की अहम भूमिका
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
गौड़ा बौराम 79 विधानसभा में प्रथम चरण का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया, लेकिन इस दौरान बोगस वोटिंग के प्रयास ने प्रशासन को हिला दिया। प्रशासन की तत्परता और कड़ी निगरानी के कारण, फर्जी मतदान करने के आरोप में दो व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान
केशव कुमार और सौरभ कुमार के रूप में की गई।
ये दोनों गौड़ा बौराम विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 172 पर बोगस (फर्जी) वोट डालने का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, यह कदम स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में एक कड़ा संदेश देता है। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
पिछले चुनावों की तुलना में, इस बार गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र में मतदान का औसत समाचार लिखे जाने तक लगभग 59.14 प्रतिशत से दर्ज किया गया है। मतदान के इस उत्साहजनक आंकड़े को लोकतंत्र के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता और सक्रिय भागीदारी के रूप में देखा जा रहा है। जिसमें जीविका दीदी की अहम भूमिका रही है। जिन्होंने महिला मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने का काम किया।
दुसरी ओर जैसे ही गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र में बोगस वोट डालने की सूचना मिली, प्रशासन और चुनाव आयोग तत्काल अत्यधिक सतर्क हो गए। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी और बढ़ा दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की किसी भी अनियमितता को रोका जा सके। यह त्वरित प्रतिक्रिया आगामी चरणों के लिए प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।
यह घटना दर्शाती है कि कड़ी निगरानी और जनता की सतर्कता से ही लोकतंत्र की पवित्रता को बनाए रखा जा सकता है। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी,जिसके बाद पता चलेगा कि गौड़ा बौराम विधानसभा की जनता ने कि उम्मीदवार और किस पार्टी पर अपना भरोसा जताया है।
परिवर्तन और नई सोच के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान : डॉ. फराज फातमी, बांकीपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी और डॉ. फराज फातमी ने किया मतदान
बिहार में चुनाव के बीच भागलपुर में बोले प्रधानमंत्री मोदी, राजद-कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना।