रोड नही तो वोट नही की मांग पर अड़े रहे सुघराईन ग्रामवासी, नहीं किया अपने मतदान का प्रयोग।
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
विधानसभा चुनाव में कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत सुघराईन पंचायत के बूथ बूथ संख्या 284, 285, 286 और 287 पर ग्रामीण वोट बहिष्कार कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि हमलोगो को आजादी से लेकर आज तक सड़क नहीं देखा है। कई सरकार बनी और गई पर किसी ने हमारे गांव के तरफ नजर उठाकर नहीं देखा है। गांव से निकलने के लिए एक मात्र नाव ही साधन है , इस स्थिति में गांव में अगर कोई गर्वबती महिला हो या अन्य कोई बीमारी पड़ने नाव नही मिलता है तो कभी मौत भी हो जाती है, सरकार कहती है कि गांव गांव में सड़क व पूल पुलिया है तो क्या यही नाव से नदी पार करना सरकार की विकास है। ग्रामीण जाजा देवी कहती है 78 वर्ष उम्र हो गया मेरा लेकिन आज तक सड़क नहीं देखा नाव एक मात्र साधन है यहां नाव के कारण कई घटनाएं भी हो चुकी है। वही रामसखी देवी सतीश राय, गणेश राय, राहुल राय सहित दर्जनों ग्रामीणों का एक ही स्वर में कहना है कि अभी तो विधानसभा चुनाव है अगर रोड नही बना तो लोकसभा चुनाव में भी वोट नही दूंगा ऐसे कहते हुए नारे लगाने लगे कि रोड नही तो वोट नही ।
