लोकतंत्र का महापर्व कुशेश्वरस्थान क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ संपन्न। कहीं नाव तो कहीं बांस से बने चेचेरी पुल के सहारे 61.12 प्रतिशत हुआ मतदान।
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
प्रखंड क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के साथ ही 10 उम्मीदवार का किस्मत ईवीएम मशीन में बंद हो गया है। खासकर यहां की महिलाओं ने पुरुष की अपेक्षा मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विधानसभा चुनाव 2025 में भी मतदाता कही नाव से तो कही बांस के बने चचरी पूल के सहारे नदी पार कर अपना अधिकार का मत दिया । बाढ़ प्रभावित कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कुल 13 जगह पर प्रशासन ने मतदाताओं के आने-जाने के लिए नाव की व्यवस्था किया था जिसमें ईटहर, सूघराईन, महिसौत, नरकटिया, रहिपुरा, भरैन तथा गैजोरी, सलामगढ़ में मतदाताओं को आने-जाने के लिए नाव की व्यवस्था प्रशासन के द्वारा किया गया था वहीं किसी प्रकार की अनहोनी की घटना को टालने के लिए सूघराईन एवं भरैण में एसडीआरएफ की टीम की व्यवस्था की गई थी l इन मतदान केन्द्रो पर पुलिस पदाधिकारी भी नाव से मतदान केन्द्र का जायजा लेते रहे। सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया।
