मदन सहनी ने कहा–बहादुरपुर के लोग विकास पर भरोसा करते हैं,इस बार जीत का अंतर होगा बड़ा, परिवार संग मतदान करने पहुंचे मंत्री मदन सहनी,बोले–नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री
मदन सहनी ने कहा–बहादुरपुर के लोग विकास पर भरोसा करते हैं,इस बार जीत का अंतर होगा बड़ा, परिवार संग मतदान करने पहुंचे मंत्री मदन सहनी,बोले–नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री
मदन सहनी ने कहा–बहादुरपुर के लोग विकास पर भरोसा करते हैं,इस बार जीत का अंतर होगा बड़ा,
परिवार संग मतदान करने पहुंचे मंत्री मदन सहनी,बोले–नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा/गुड्डू राज
जिले के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के खराजपुर मध्य विद्यालय मतदान केंद्र पर समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। मतदान केंद्र पर पहुंचते ही लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कतार में लगकर अपने परिवार सहित लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री मदन सहनी ने कहा कि उन्हें बहादुरपुर के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा बहादुरपुर के लोग हमारे काम पर भरोसा करते हैं। उन्होंने पहले भी हमें आशीर्वाद दिया था और इस बार भी देंगे। मुझे विश्वास है कि इस चुनाव में हम बड़ी जीत दर्ज करेंगे। मंत्री सहनी ने आगे कहा कि इस बार भी एनडीए गठबंधन को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा और नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की गति तेज हुई है और यह रफ्तार आगे भी जारी रहेगी। मदन सहनी ने युवाओं के भविष्य को लेकर कहा कि एनडीए सरकार का लक्ष्य है कि एक करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाए,और इस दिशा में काम पहले ही शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। बहादुरपुर क्षेत्र के विकास को लेकर मंत्री सहनी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पंचायत सरकार भवनों का निर्माण,पुलों का निर्माण,नई सड़कों का निर्माण,और कई स्थानीय समस्याओं का समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता में अब भी क्षेत्र की पेयजल समस्या और जलजमाव की स्थिति को दूर करना शामिल है। इस दिशा में कई योजनाओं पर काम चल रहा है ताकि लोगों को इन समस्याओं से राहत मिल सके। मदन सहनी ने अंत में कहा कि बहादुरपुर के लोग विकास और काम की राजनीति में भरोसा करते हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें ताकि लोकतंत्र मजबूत हो और क्षेत्र का विकास और तेजी से आगे बढ़े।
खराजपुर के बूथ पर पहली बार वोट देने पहुँचे अनुराग और नैंसी,कहा–विकास ही हमारी प्राथमिकता
लोकतंत्र का महापर्व कुशेश्वरस्थान क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ संपन्न। कहीं नाव तो कहीं बांस से बने चेचेरी पुल के सहारे 61.12 प्रतिशत हुआ मतदान।