खराजपुर के बूथ पर पहली बार वोट देने पहुँचे अनुराग और नैंसी,कहा–विकास ही हमारी प्राथमिकता
खराजपुर के बूथ पर पहली बार वोट देने पहुँचे अनुराग और नैंसी,कहा–विकास ही हमारी प्राथमिकता
खराजपुर के बूथ पर पहली बार वोट देने पहुँचे अनुराग और नैंसी,कहा–विकास ही हमारी प्राथमिकता
दस्तक7 मीडिया दरभंगा/गुड्डू राज
जिले के बहादुरपुर प्रखंड के खराजपुर स्थित मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 148 पर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। यह बूथ दरभंगा बहादुरपर विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहाँ पहली बार वोट देने पहुँचे अनुराग कुमार और नैंसी कश्यप ने कहा कि उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल विकास के नाम पर किया है।दोनों ने बताया कि मतदान करना हर नागरिक का अधिकार और जिम्मेदारी है। देश और राज्य के बेहतर भविष्य के लिए हर व्यक्ति को मतदान जरूर करना चाहिए। पहली बार वोट डालने का अनुभव उनके लिए बहुत खास रहा। और खुश दिखे। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ दिखी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान कर्मी मतदाताओं की सहायता कर रहे थे और सभी लोग शांतिपूर्वक मतदान कर रहे थे। इस तरह, पहली बार वोट डालने वाले युवाओं का जोश और उत्साह लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बना हुआ है।
दरभंगा डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगरनाथ रेड्डी खुद कर रहे हैं नियंत्रण कक्ष की निगरानी,हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई, मतदान पर प्रशासन की कड़ी नजर,दरभंगा में 50 टेलीफोन लाइन वाला नियंत्रण कक्ष सक्रिय
मदन सहनी ने कहा–बहादुरपुर के लोग विकास पर भरोसा करते हैं,इस बार जीत का अंतर होगा बड़ा, परिवार संग मतदान करने पहुंचे मंत्री मदन सहनी,बोले–नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री