दरभंगा डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगरनाथ रेड्डी खुद कर रहे हैं नियंत्रण कक्ष की निगरानी,हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई, मतदान पर प्रशासन की कड़ी नजर,दरभंगा में 50 टेलीफोन लाइन वाला नियंत्रण कक्ष सक्रिय
दरभंगा डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगरनाथ रेड्डी खुद कर रहे हैं नियंत्रण कक्ष की निगरानी,हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई, मतदान पर प्रशासन की कड़ी नजर,दरभंगा में 50 टेलीफोन लाइन वाला नियंत्रण कक्ष सक्रिय
दरभंगा डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगरनाथ रेड्डी खुद कर रहे हैं नियंत्रण कक्ष की निगरानी,हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई,
मतदान पर प्रशासन की कड़ी नजर,दरभंगा में 50 टेलीफोन लाइन वाला नियंत्रण कक्ष सक्रिय
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा/गुड्डू राज
जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। जिले में मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए लहेरियासराय स्थित प्रेक्षा गृह में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इस नियंत्रण कक्ष से पूरे जिले की चुनावी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।नियंत्रण कक्ष में करीब 50 टेलीफोन लाइनें लगाई गई हैं। इन लाइनों के जरिए जिले के हर प्रखंड और मतदान केंद्र से सीधे सूचना ली जा रही है। अधिकारियों के अनुसार,इन टेलीफोन नंबरों पर लगातार कॉल आ रहे हैं,जिन पर मतदान प्रक्रिया से जुड़ी रिपोर्ट,समस्या या सूचना साझा की जा रही है।
अगर किसी मतदाता या प्रत्याशी को मतदान के दौरान किसी तरह की दिक्कत,अनियमितता या गड़बड़ी का,तो वह तुरंत नियंत्रण कक्ष को फोन करके जानकारी दे रहे है। वहां तैनात अधिकारी उस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हैं ताकि किसी भी समस्या का समाधान समय पर हो सके। जिला प्रशासन की ओर से नियंत्रण कक्ष की निगरानी दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार और दरभंगा एसएसपी जगरनाथ रेड्डी जला रेड्डी खुद कर रहे हैं। दोनों अधिकारी लगातार वहां मौजूद रहकर फोन कॉल्स पर आई शिकायतों का संज्ञान ले रहे हैं। कई मामलों में डीएम और एसएसपी ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर समस्याओं का समाधान कराया।नियंत्रण कक्ष में दिन-रात कर्मचारी तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी वक्त जिले के किसी कोने से आने वाली सूचना का जवाब तुरंत दिया जा सके। प्रशासन ने यह भी कहा है कि किसी भी तरह की अफवाह या गलत सूचना फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएम कौशल कुमार ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि मतदाता बिना किसी डर या दबाव के मतदान कर सकें। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि दरभंगा जिले में शांतिपूर्ण,निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न हो। नियंत्रण कक्ष के जरिए अधिकारी लगातार मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि हर मतदाता बिना परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।