दरभंगा में दोपहर 3 बजे तक 51.75 प्रतिशत मतदान, केवटी में सबसे आगे, गौड़ाबौराम में सबसे कम
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत दरभंगा जिले के दसों विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक औसतन 51.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जिले में शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान जारी है।
विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार है —
कुशेश्वरस्थान में 54.07%, गौड़ाबौराम में 46.68%, बेनीपुर में 51.21%, अलीनगर में 51.17%, दरभंगा ग्रामीण में 51.43%, दरभंगा में 48.91%, हायाघाट में 51.59%, बहादुरपुर में 54.71%, केवटी में 55.62% तथा जाले में 51.95% मतदान दर्ज किया गया है।
अब तक के आंकड़ों के अनुसार केवटी विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान हुआ है, जबकि गौड़ाबौराम क्षेत्र में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया है।
मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं और निर्वाचन कर्मियों की सतर्क निगरानी में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।
जन सुराज प्रत्याशी व पूर्व डीजी आर.के. मिश्रा नगर थाना में धरने पर बैठे, थानाध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप ,आवेदन पर हुई प्राथमिकी दर्ज।एसएसपी ने यातायात डीएसपी को पूरे मामले की जांच का सौंपा जिम्मा
दरभंगा डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगरनाथ रेड्डी खुद कर रहे हैं नियंत्रण कक्ष की निगरानी,हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई, मतदान पर प्रशासन की कड़ी नजर,दरभंगा में 50 टेलीफोन लाइन वाला नियंत्रण कक्ष सक्रिय