जन सुराज प्रत्याशी व पूर्व डीजी आर.के. मिश्रा नगर थाना में धरने पर बैठे, थानाध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप ,आवेदन पर हुई प्राथमिकी दर्ज।एसएसपी ने यातायात डीएसपी को पूरे मामले की जांच का सौंपा जिम्मा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच 83 दरभंगा विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व डीजी आर.के. मिश्रा ने नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष स्थानीय विधायक के इशारे पर काम कर रहे हैं और निष्पक्ष रूप से कानून-व्यवस्था नहीं संभाल रहे हैं।
