पकरिहार में बूथ पर दो पोलिंग एजेंट में विवाद, कुछ देर हुई  पत्थरबाजी ,पुलिस ने शांत कराया मामला

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

स्थानीय थाना क्षेत्र के पकरिहार गाव के बूथ संख्या 256 पर गुरुवार की दोपहर वोटिंग को लेकर दो पार्टी के पोलिंग एजेंट के बीच विवाद हो गई। जिसके बाद दो पक्ष आपस में भीड़ गए घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन सिंघवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार और अर्धसैनिक बल के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू की वही सदर एसडीपीओ टू ने बताया दो पार्टी के पोलिंग एजेंट के बीच हुई विवाद में एक पार्टी के पोलिंग एजेंट दूसरे पोलिंग एजेंट से बूथ छोड़कर चले जाने की धमकी दी बात नहीं मानने पर पोलिंग एजेंट ने उसके घर पर जा कर गाली गलौज करते हुए कहा कि पाँच बजे तक पुलिस चली जाएगी तो बतायेंगे ?