नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली बैग से रुपये बांटते व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा, 89 हजार नकद बरामद,भाजपा को बदनाम करने की साजिश तों नहीं ?

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय 

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले हायाघाट विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल को हिला देने वाली घटना सामने आई है।

 

बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिरुआ गांव में देर रात ग्रामीणों ने एक युवक को नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी बैग से रुपये बांटते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि युवक अंधेरे का फायदा उठाकर घर-घर जा रहा था और लोगों को पैसे देकर मतदान प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। शक होने पर ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और पकड़कर स्थानीय प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पुलिस ने उसके पास से 89,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने रुपये गिनकर जब्त कर लिए हैं।

इस घटना ने पूरे इलाके में चुनावी माहौल को गर्मा दिया है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर इतनी रकम लेकर युवक किसके निर्देश पर पैसे बांट रहा था और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है।स्थानीय ग्रामीण आरोप लगा रहें हे कि हायाघाट के एनडीए प्रत्याशी के साला के द्वारा लोंगों को रुपया बांटते ग्रामीणों ने पकड़ा हे ,हालांकि चुनाव का माहौल हे आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा हे ,यह जांच का विषय हे।

पुलिस और प्रशासन अब यह जांच में जुटे हैं कि यह रकम कहां से आई, किसके इशारे पर बांटी जा रही थी और क्या इसके तार किसी राजनीतिक संगठन से जुड़े हैं।

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, मतदाताओं को धन या उपहार देकर प्रभावित करना आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

दरभंगा जिले में कल यानी आज  मतदान होना है,और रात के अंधेरे में 5नवंबर को ऐसी घटना सामने आयी हे। ऐसे में घटना ने प्रशासनिक तंत्र की सतर्कता और चुनावी पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।लेकिन कई लोग कह रहें हे कि भाजपा को बदनाम करने की साजिश तों नहीं हे ?क्यूंकि जो झोला बरामद हुआ हे उस झोले में प्रधानमंत्री के तस्वीर छपे हे।स्थानीय पुलिस इस मामले को गहनता से जांच कर रही हे।