विशेष रिपोर्ट :बिहार विधानसभा चुनाव 79 गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र में ‘आदर्श’ मतदान केंद्र तैयार, महिला मतदाताओं की उच्च भागीदारी की उम्मीद

दस्तक7मिडिया,उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिहार विधानसभा आम चुनाव को लेकर 79 गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इस क्रम में, मतदाताओं को एक उत्कृष्ट और सुरक्षित चुनावी अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से मध्य विद्यालय विष्णुपुर घाट को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।
इस आदर्श केंद्र पर, मतदाताओं की सुविधा और भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, तीन विशेष ‘गुलाबी मतदान केंद्र’ स्थापित किए गए हैं। मूल मतदान केंद्र संख्या 145 के अलावा, केंद्र संख्या 146 और 147 को भी गुलाबी रंग में सजाया जा रहा है। ये ‘गुलाबी बूथ’ पूर्ण रूप से महिला कर्मियों द्वारा संचालित होंगे, जो महिला मतदाताओं को सहज महसूस कराने और उनकी भागीदारी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। यह केंद्र इसलिए भी विशेष है क्योंकि यहां पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। प्रशासन द्वारा इस नारी शक्ति के केंद्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि सभी महिला मतदाता बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
यह मध्य विद्यालय, बिरौल अनुमंडल के अंतर्गत गौड़ा बौराम प्रखंड में स्थित है, और इसे मॉडल बूथ बनाने का उद्देश्य अन्य मतदान केंद्रों के लिए एक मानक स्थापित करना है। यहां पर मतदाताओं के लिए बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं।
यह कदम स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी चुनाव कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें महिला मतदाताओं की बढ़ी हुई भागीदारी सुनिश्चित करना प्रशासन का प्रमुख लक्ष्य है।