निर्वाचन प्रेक्षक द्वारा डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण
निर्वाचन प्रेक्षक द्वारा डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण
निर्वाचन प्रेक्षक द्वारा डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत आज निर्वाचन प्रेक्षक सुश्री रूही खान द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज, दरभंगा स्थित 87 – जाले विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक महोदया ने डिस्पैच सेंटर पर चल रहे सभी कार्यों की जानकारी ली तथा चुनाव से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का विस्तार से जायज़ा लिया।
उन्होंने माइक्रो ऑब्ज़र्वरों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
प्रेक्षक महोदया ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी एवं कर्मी निर्वाचन से संबंधित प्रपत्रों को सही ढंग से भरकर समय पर जमा करें तथा निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुँच कर निर्वाचन कार्य प्रारंभ करें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा एवं तत्परता के साथ करना चाहिए।