विधानसभा चुनाव 2025 : दरभंगा जिले में 6 नवंबर को होगा ईवीएम का डिस्पर्सल, सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए केंद्र तय
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत दरभंगा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दलों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) उपलब्ध कराने के लिए 06 नवम्बर 2025 को डिस्पर्सल (वितरण) कार्य किया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी दरभंगा द्वारा विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्वाचन कार्य में उपयोग होने वाले EVM, CU, BU एवं VVPAT मशीनों का वितरण संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्धारित डिस्पर्सल केंद्रों से किया जाएगा। डिस्पर्सल के दौरान मशीनों की समुचित सुरक्षा व्यवस्था, लॉजिस्टिक सपोर्ट तथा आवश्यक तकनीकी सहायता के लिए सभी स्तरों पर तैयारी पूरी कर ली गई है।
निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार, मशीनों के प्रतिस्थापन (Replacement) की स्थिति में रैंडमाइजेशन के माध्यम से कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। सभी कर्मियों को आयोग के Manual on Electronic Voting Machine का अध्ययन कर प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।
जिले के लिए निर्धारित विधानसभा क्षेत्रवार डिस्पर्सल केंद्र इस प्रकार हैं
क्रमांक विधानसभा क्षेत्र संख्या एवं नाम डिस्पर्सल सेंटर का पता
हायाघाट 78 रमेश कुमार उच्च विद्यालय, हायाघाट
बहादुरपुर 79 ,41 पंचायत उच्च विद्यालय, इंदरवास बहादुरपुर
80 दरभंगा ग्रामीण मध्य विद्यालय, अलीनगर
81 – दरभंगा नगर +2 उच्च विद्यालय, लहेरियासराय
82 – हनुमाननगर प्रखंड संसाधन केंद्र, हनुमाननगर
83 – गौड़ाबौराम उच्च माध्यमिक विद्यालय, गौड़ाबौराम
84 – कुशेश्वरस्थान आई0टी0आई0 परिसर, कुशेश्वरस्थान
85 – मनीगाछी राजकीय बालिका मध्य विद्यालय, मनीगाछी
86 – बेंनीपुर +2 मध्य विद्यालय, बेंनीपुर
87 – अलीनगर मध्य विद्यालय, बगवनपुर अलीनगर
इसके अतिरिक्त सभी मतदान केंद्रों पर Polled EVM Strong Room एवं Counting Strong Room की सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
इस संबंध में जिला पदाधिकारी दरभंगा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ कार्य संपन्न किया जाए।