वेब कास्टिंग से होगी फर्जी मतदान पर सख्त नजर , पकड़े जाने पर तुरंत गिरफ्तारी का प्रावधान

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान मतदान प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर वेब कास्टिंग (Web Casting) की व्यवस्था की गई है। इस तकनीक के माध्यम से मतदान केंद्रों की वास्तविक समय में निगरानी की जा सकेगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति द्वारा फर्जी मतदान (Bogus Voting) का प्रयास किया जाता है, तो उसे वेब कास्टिंग के जरिये तुरंत पहचाना जा सकेगा। इस प्रकार की गतिविधियों पर आयोग की सीधी निगरानी रहेगी।

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि फर्जी मतदान करना एक दंडनीय अपराध है। यदि कोई व्यक्ति इस कृत्य में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें तात्कालिक गिरफ्तारी का भी प्रावधान है।

प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान के दौरान पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी का परिचय दें तथा किसी भी प्रकार की अनुचित या अवैध गतिविधि से दूर रहें।

आपका एक सच्चा वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। फर्जी मतदान न करें, न करने दें।”