किशनगंज खनन विभाग की टीम ने मंगलवार को अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान विभाग ने अवैध रूप से बजरी ले जा रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई किशनगंज तहसील क्षेत्र के रामगढ़ दडपूरा के पास की गई।
खनन विभाग के अधिकारी अंशुमान मीणा ने बताया कि लगातार क्षेत्र से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई थी, जिसके परिणामस्वरूप यह कार्रवाई हुई। जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को किशनगंज थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है। खनन नियमों के उल्लंघन के आरोप में इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
